जमशेदपुर, मार्च 26 -- पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला स्थित माझी परगना महाल ने आगामी 28 और 29 मार्च 2026 को होने वाले दो दिवसीय वार्षिक महासम्मेलन (देश मिदुन) की घोषणा कर दी है। संस्था के प्रधान कार्यालय 'बाखुल' से जारी सूचना के अनुसार, यह कार्यक्रम धालभूम दिशोम की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने और बीते वर्षों के कार्यों की समीक्षा के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के पहले दिन डेलिगेट स्तर की बैठक होगी, जबकि दूसरे दिन दोपहर 1:00 बजे से विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में युवाओं और ग्रामीणों के जुटने की उम्मीद है।महासम्मेलन को लेकर व्यापक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रत्येक प्रतिनिधि के लिए 200 रुपये का पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसके बदले...