जमशेदपुर, मार्च 8 -- साकची धालभूम क्लब मैदान में जीण माता परिवार का 20वां वार्षिक महोत्सव 17 मार्च को मनाया जाएगा। कोलकाता के कारीगरों द्वारा फूलों से माता का भव्य दरबार सजाया जाएगा। दोपहर में मां भवानी जीण शक्ति का महा मंगल पाठ और संध्या में भजनों की अमृत वर्षा होगी। महा मंगल पाठ में 1500 से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। इसके लिए कूपन का वितरण पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर होगा। मंगल पाठ का वाचन करने के लिए सूरत से सुरभि बिरजूका आ रही हैं। वहीं, शाम के भजनों के लिए जयपुर से रविश सोनी, सोनम सोनी और मास्टर गुरु सोनी आमंत्रित कलाकार के रूप में शामिल होंगे। साज पर कोलकाता के प्रताप शर्मा की म्यूजिकल ग्रुप टीम संगत देगी।धार्मिक अनुष्ठान का मंच संचालन स्थानीय कलाकार महावीर अग्रवाल करेंगे। महोत्सव का मुख्य आकर्षण सूरत और जयपुर के कलाकारों द्वारा मात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.