जमशेदपुर, मार्च 28 -- धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट बनाने के लिए जल्द ग्रामसभा होगी। जिला प्रशासन ग्रामीणों को समझाने में जुटा है, ताकि सात वर्ष से किसी न किसी कारण से लंबित एयरपोर्ट का काम शुरू हो। एयरपोर्ट के मुद्दे पर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले थे। चैंबर के अनुसार, मुख्यमंत्री ने धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट मुद्दे पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इससे पूर्व 28 जनवरी को रांची एयरपोर्ट निदेशक की सरकार के मुख्य सचिव के साथ बैठक हुई थी, ताकि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की बाधाओं को दूर किया जा सके। उपायुक्त कार्यालय में भी एयरपोर्ट के मुद्दे पर बैठक हुई थी। बताया जाता है कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के लिए 97.166 हेक्टेयर जमीन की जरूरत थी, जिसे बाद में बढ़ाना था, लेकिन पोर्टल पर एयरपोर्ट के योग्य जमीन अ...