जमशेदपुर, अक्टूबर 1 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध रूप से खनिज के उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध खनन टास्क फोर्स द्वारा लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में गुरुवार की देर रात घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया। रात करीब 1 से सुबह 7 बजे तक चले इस अभियान के दौरान धालभूमगढ़ क्षेत्र में अवैध बालू लदे सात हाईवा को जब्त किया गया।जांच के क्रम में सभी सात वाहनों के चालक बालू खनिज के परिवहन से संबंधित वैध चालान प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद सभी वाहनों को जब्त करते हुए धालभूमगढ़ थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला उपायुक्त के आदेश पर की गई।मामले में नियमानुसार अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।जब्त वाहनों का विवरण:1. JH05DP 51452. JH05DR 38863. JH05EB...