धालभूमगढ़ हवाई अड्डा को लेकर मंत्री से मिले सांसद
जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- जमशेदपुर। सांसद विद्युतवरण महतो ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना की वन एवं पर्यावरण संबंधी मंजूरी का मुद्दा उठाया। सांसद ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर कहा कि दस्तावेज की कमी के कारण प्रस्ताव करीब 11 माह पहले राज्य सरकार को लौटाया गया था। उन्होंने आग्रह किया कि आगे कोई कमी मिलने पर प्रस्ताव वापस लौटाने के बजाय सीधे राज्य सरकार से आवश्यक दस्तावेज मंगाए जाएं। केंद्रीय मंत्री ने इस पर सहमति जताते हुए आश्वासन दिया कि प्रस्ताव मिलते ही एनओसी की प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाएगी। बैठक में वन महानिदेशक सुशील अवस्थी से भी सकारात्मक चर्चा हुई। इस दौरान चाकुलिया के हाथी गलियारे और मानव-हाथी संघर्ष के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इस मसले प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.