घाटशिला, जनवरी 1 -- धालभूमगढ़, संवाददाता। जमशेदपुर के पास धालभूमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग -18 पर बुधवार को ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। कोकपाड़ा में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास हुई इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। कार में पांच लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक, बिहार के झाझा से पांच युवक ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए कार से जा रहे थे। कोहरे के कारण कार को पीछे से आ रहे ट्रक से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार युवक मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये,जबकि सुजीत कुमार सौरभ कुमार, अनुज कुमार और विकास कुमार को हल्की चोट लगी। हादसे के बाद हाईवे टोल गेट के रोगी वाहन से घायलों को घाटशिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.