जमशेदपुर, मार्च 30 -- पूर्वी सिंहभूम में धालभूमगढ़-चाकुलिया मार्ग में बसकटिया गांव में बाइक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार सोमाल्य धल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने बाद मृत घोषित कर दिया। धल जमशेदपुर में फार्मासिस्ट था। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार माता-पिता का इकलौता धल जमशेदपुर के ब्रह्मानंद अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत था। वह धालभूमगढ़ के नूतनगढ़ गांव में नाना के घर आया हुआ था। जहां से उसे सोमवार सुबह निजी काम के लिए कोलकाता जाना था। रविवार को उसकी सुबह की ड्यूटी थी जिसे छोड़कर वह धालभूमगढ़ आया था। दुर्घटना की सूचना पाकर नाना के घर में मातम छा गया। मृतक पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर के जामना गांव का रहने वाला था। धालभूमगढ़ पुलिस...