जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध रूप से खनिज के उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध खनन टास्क फोर्स का सघन छापेमारी अभियान जारी है। इस क्रम में जिला खनन पदाधिकारी सतीश नायक के नेतृत्व में गुरुवार देर रात घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया। रात करीब 1 से सुबह 7 बजे तक इस अभियान के दौरान धालभूमगढ़ क्षेत्र में अवैध बालू लदे सात हाइवा को जब्त किया गया। जांच में सभी सात वाहनों के चालक बालू खनिज के परिवहन से संबंधित वैध चालान प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद सभी वाहनों को जब्त करते हुए धालभूमगढ़ थाना के हवाले कर दिया गया। यह कार्रवाई उपायुक्त के आदेश पर की गई। मामले में नियमानुसार अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध भंडारण एवं परिवहन...