जमशेदपुर, मार्च 8 -- सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर शनिवार को गोपाल मैदान के पास पोस्टल पार्क में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शहर के व्यापारिक, औद्योगिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर अपनी एकजुटता जताई। चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का शिलान्यास जनवरी 2019 में किया गया था, लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बावजूद परियोजना पर सार्थक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। जमशेदपुर पूर्वी भारत का एक प्रमुख औद्योगिक शहर है और यहां प्रत्यक्ष हवाई संपर्क का अभाव उद्योग, व्यापार, निवेश और पर्यटन के विकास में बाधा बन रहा है। उन्होंने केंद्र और झारखंड सरकार से परियोजना से संबंधित सभी प्रक्रियात्मक व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.