जमशेदपुर, मार्च 7 -- जमशेदपुर के औद्योगिक एवं व्यावसायिक विकास के लिए लंबे समय से लंबित धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा बिस्टुपुर पोस्टल पार्क के पास आज धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।चैम्बर के अध्यक्ष मानव केडिया इसका नेतृत्व कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार को एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर अपनी कार्ययोजना स्पष्ट करनी चाहिए।चैम्बर 2019 में शिलान्यासित इस एयरपोर्ट के निर्माण में आयी अड़चनों को दूर करने को लेकर लगातार आवाज उठाता रहा है। दरअसल वन विभाग की अड़चन की वजह से वहां आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। पूर्व में जमीन पर सेना के दावे से देर लगी। बाद में वन विभाग ने पहले इसे एलिफेंट कोरिडोर तो बाद में हजारों पेड़ काटने की रिपोर्ट देकर एयरपोर्ट की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.