जमशेदपुर, मार्च 6 -- सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) ने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना की प्रगति को लेकर सक्रिय कदम उठाए हैं। चैंबर के एक प्रतिनिधिमंडल ने घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन से मुलाकात की। इसमें परियोजना की वर्तमान स्थिति और प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पूरे क्षेत्र के औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। एयरपोर्ट बनने से कनेक्टिविटी में सुधार होगा। नए निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा और व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी। विधायक सोमेश सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि परियोजना में आने वाली बाधाओं को प्राथमिकता से दूर किया जाएगा। परियोजना शुरू होने से क्षेत्र में भारी निवेश आएगा और व्यापार-उद्योग को नई गति म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.