जमशेदपुर, नवम्बर 26 -- जमशेदपुर। फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर धालभूमगढ़ हवाई अड्डा जल्द बनाने का मुद्दा उठाया है। व्यवसायी ने कहा कि, धालभूमगढ़ हवाई अड्डा शुरू नहीं होने से सिर्फ यात्रियों को दिक्कत नहीं हो रही है बल्कि उद्योग व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। अध्यक्ष के अनुसार रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, के दैनिक यात्रियों में लगभग 40 प्रतिशत यात्री जमशेदपुर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों के होते हैं। इससे धालभूमगढ़ हवाई अड्डा की उपयोगिता सामने आती है। इससे राज्य सरकार को संबंधित विभागों से संवाद कर प्रशासनिक अड़चनों का समाधान करने के साथ हवाई अड्डे का निर्माण शुरू करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.