चाईबासा, मार्च 20 -- धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा झारखंड विधानसभा में उठा। विधायक पूर्णिमा साहू ने गैर सरकारी संकल्प के तहत इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर राज्य सरकार से सक्रिय भूमिका निभाने की मांग की। सदन में जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए 19 बिंदुओं का जवाब राज्य सरकार की ओर से भेज दिया गया है। इसपर पूर्णिमा साहू ने उन जवाबों की प्रति उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे यह स्पष्ट होगा कि किन मुद्दों पर राज्य और केंद्र के बीच तालमेल की कमी है। विधायक ने कहा कि यह परियोजना राज्य और जनहित से जुड़ी है, इसलिए सरकार को पहल करते हुए केंद्र और राज्य अधिकारियों की संयुक्त बैठक करानी चाहिए, ताकि निर्माण में आ रही बाधाओं को जल्द दूर किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.