धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का काम फिर अटका, पर्यावरण मंजूरी अभी लंबित
जमशेदपुर, मई 28 -- धालभूमगढ़ एयरपोर्ट बनाने में पर्यावरण मंजूरी अभी तक लंबित है। विमानपत्तन निदेशक विनोद कुमार ने जमशेदपुर के शशांक शेखर द्वारा दायर आरटीआई के जवाब में यह जानकारी दी है। जमशेदपुर के औद्योगिक और व्यावसायिक विकास के लिए लंबे समय से धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की मांग की जा रही है। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने इस मांग को लेकर पहले धरना भी दिया था। बताया जाता है कि कभी एलिफेंट कॉरिडोर और कभी हजारों पेड़ कटने की रिपोर्ट के कारण एयरपोर्ट का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। करीब डेढ़ वर्ष पहले केंद्रीय स्तर पर पर्यावरण रिपोर्ट मांगी गई थी, जो अभी तक लंबित पड़ी है। यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के हसदेव-अरंड जंगल में कोयला खनन की मंजूरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.