जमशेदपुर, मार्च 15 -- सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष मानव केडिया के नेतृत्व में रांची स्थित नवनिर्मित झारखंड विधानसभा भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कोल्हान एवं जमशेदपुर क्षेत्र के औद्योगिक तथा शहरी विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उनके समक्ष रखे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने चार प्रमुख विषयों को विस्तार से उनके समक्ष रखा। पहला मुख्य विषय धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का था, जो पिछले छह वर्षों से अधिक समय से लंबित है। चैंबर की ओर से अनुरोध किया गया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को शीघ्र गति प्रदान की जाए, क्योंकि इसके पूर्ण होने से कोल्हान क्षेत्र के औद्योगिक, व्यावसायिक और पर्यटन विकास को बड़ी गति मिलेगी। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वे स्वयं इस परियोजना की प्रगति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.