घाटशिला, मार्च 29 -- धालभूमगढ़। नरसिंहगढ़ में चल रही चौथे वर्ष की वासंती पूजा के संपन्न होने के बाद शनिवार दशमी को माता की मूर्ति का विसर्जन जुलूस निकाला गया। माता के विसर्जन के पूर्व महिलाओं ने मां वासंती को सिंदूर लगाया और अखंड सुहाग की कामना की। मां वासंती की विसर्जन जुलूस मंदिर प्रांगण से निकलकर नरसिंहगढ़ गांव का भ्रमण करते हुए हनुमान वाटिका से राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए धालभूमगढ़ थाना के सामने के जलाशय में प्रवाहित कर दी गई। मौके पर काफी संख्या में स्त्री-पुरुष एवं बच्चे जुलूस में शामिल थे। इस मौके पर पावड़ा नरसिंहगढ़ के ग्राम प्रधान विशाल नामाता एवं कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ के ग्राम प्रधान वासुदेव सिंह, राधा कृष्ण मिश्रा, प्रशांत दास, गोकुल चंद्र पाणिग्रही, दीपक मिश्रा, दिलीप मिश्रा, प्रशांत पाणिग्रही, छोटका साहा और प्रशासन ने जुलूस को श...