धालभूमगढ़ : समय पर नहीं मिली एंबुलेंस, सीएचसी में इलाज के दौरान मरीज की मौत
घाटशिला, मार्च 31 -- धालभूमगढ़, संवाददाता। धालभूमगढ़ प्रखंड के चतरो गांव निवासी छोटू टुडू (50) की सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी ने आरोप लगाया है कि पति को समय पर एंबुलेंस और अस्पताल में इलाज नहीं हो सका, इसलिए उन्होंने दम तोड़ दिया है। इस घटना ने स्थानीय स्वास्थ्य प्रणाली की जवाबदेही पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक की पत्नी सोनिया टुडू के अनुसार, पति को पेट दर्द और दस्त की गंभीर शिकायत थी। आपात स्थिति में 108 एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण, परिजन अपने खर्च पर निजी वाहन भाड़े पर लेकर उन्हें अस्पताल पहुंचे।अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शिव शंकर ने मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होंने कर्मचारियों का इंतजार किए बिना स्वयं स्ट्रेचर खींचा और मरीज को लेकर वार्ड की ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.