धालभूमगढ़ : सबर युवक की मौत, चल रहा था बीमार
घाटशिला, जून 18 -- धालभूमगढ़, संवाददाता। नरसिंहगढ़ प्लस टू हाई स्कूल के खेल मैदान में बने स्टेडियम के नीचे रहने वाले सबर परिवारों के बीच से 30 वर्षीय राजू सबर की अचानक मौत हो गई। नजदीकी लोगों ने मृत्यु पर संदेह व्यक्त किया है। उनका कहना है कि मौत के पूर्व राजू सबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ में रात्रि में तबीयत खराब होने की स्थिति पर जांच करवाया गया था। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर गोपीनाथ माहाली ने प्राथमिक इलाज किया था। उपचार के बाद राजू चलकर अस्पताल से पैदल अपने घर तक आया। डॉक्टर के अनुसार, लीवर में संक्रमण था व सांस लेने में कठिनाई हो रही थी, अच्छा लगने की बात कह घर चला गया। लेकिन घर में कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.