घाटशिला, मार्च 8 -- धालभूमगढ़, संवाददाता। धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के बेतझरिया गांव के समीप शुक्रवार की अहले सुबह एक बाइक सवार के अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गिरने से उनकी मौत मौके पर हो गई। ग्रामीणों को उक्त व्यक्ति की मौत की खबर सुबह उस समय मिली जब पास से गुजर रहे एक ट्रैक्टर सवार ने शव के पड़े होने की जानकारी दी। उक्त व्यक्ति की पहचान बेतझरिया गांव निवासी अमूल्य मंडल के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 48 वर्ष बताई जाती है। मामले की जानकारी मिलने पर परिजन पहुंचे और थाने को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है, साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.