धार में 2,387 करोड़ की सिंचाई परियोजना का उद्घाटन
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 अक्टूबर को धार जिले के सरदारपुर में नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का उद्घाटन किया। 2,387.60 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलने और करीब 72 हजार किसानों को लाभ होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 188 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 317.86 करोड़ रुपये भी लाभार्थियों के खातों में भेजे।सिंचाई और किसान कल्याण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा 2002-03 में करीब साढ़े सात लाख हेक्टेयर था, जो 2023 तक बढ़कर 40 लाख हेक्टेयर हो गया। उनके मुताबिक, पिछले ढाई साल में यह बढ़कर 6...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.