धार, मई 20 -- मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला को देवी सरस्वती का मंदिर घोषित किए जाने और फिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा यहां हिंदू समुदाय को पूजा-अर्चना और अन्य गतिविधियों के लिए प्रवेश की अनुमति दिए जाने के बाद 22 मई को पहला शुक्रवार पड़ने वाला है, जिसे लेकर प्रशासन बेहद सावधानी बरत रहा है। दरअसल बीते कई सालों में यह पहला शुक्रवार रहेगा जब मुस्लिम समुदाय के लोगों को यहां नमाज पड़ने की अनुमति नहीं रहेगी, वहीं दूसरी तरफ हिंदू संगठनों ने 721 साल बाद शुक्रवार को भोजशाला परिसर में महाआरती और दिन भर पूजा-अर्चन करने की तैयारी की है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन ने इलाके में चप्पे चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और कड़ी निगरानी रखने की तैयारी की है। इस आयोजन को लेक...