पीटीआई, मार्च 28 -- मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के दो जजों ने शनिवार को धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद परिसर का मुआयना किया। मामले की अगली सुनवाई की तारीख 2 अप्रैल है। मामले की सुनवाई कर रहे जजों ने बीते सोमवार को सुनवाई के दौरान कहा था कि वे खुद परिसर का मुआयना करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल और अधिकारियों की तैनाती की गई है। नौगांव स्थित किले के संग्रहालय पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। एक अधिकारी ने बताया कि हाई कोर्ट की इंदौर बेंच के न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला और आलोक अवस्थी दोपहर करीब 1:50 बजे परिसर पहुंचे और 2:45 बजे वहां से चले गए। उनके साथ कलेक्टर प्रियांक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी भी थे। कड़ी सुरक्षा के बीच जजों ने इस दौरान स्ट्रक्चर को बारीकी से देखा ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.