बांदा, फरवरी 18 -- बांदा। शहर के एक मोहल्ले में हाईवे किनारे अतिक्रमण की चपेट में आए एक धार्मिक स्थल को हटाने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। विरोध की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है। शहर के इंदिरा नगर मोहल्ले में बांदा बहराइच हाईवे पर किनारे अतिक्रमण हटाया जा रहा है। यहां पर शिव मंदिर के हटाए जाने के आदेश के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। विरोध की सूचना पर बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला, एसडीम नमन मेहता एएसपी शिवराज, कोतवाल बलराम सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.