धार्मिक स्थल व स्कूलों के पास से हटाई जाएं शराब की दुकान
रुद्रपुर, मई 14 -- खटीमा, संवाददाता। धार्मिक स्थल व शिक्षण संस्थानों के पास खुली शराब की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर शिव सेना कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। बुधवार को शिव सेना कुमाऊं मंडल संगठन सचिव विक्रम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीएम तुषार सैनी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे ज्ञापन में कहा कि तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में धार्मिक स्थल व शिक्षण संस्थानों के पास शराब की दुकानें खोली गई हैं जो नियम विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल व शिक्षण संस्थानों से 100 मीटर की दूरी पर खोली गई शराब की दुकानों को बंद करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि धार्मिक स्थलों व शिक्षण संस्थानों के नजदीक शराब की दुकानों के होने से श्रद्धालु महिलाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.