बगहा, मई 24 -- चनपटिया। चनपटिया थाने के रतनपुरा वार्ड संख्या-पांच स्थित धार्मिक स्थल में असमाजिक तत्वों ने शनिवार की रात अंडा रख दी। रविवार की सुबह जानकारी फैलते ही लोगों की भीड़ स्थल पर उमड़ पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने असमाजिक तत्वों की पहचान करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि धार्मिक स्थल में अंडा फेंके जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है।

ग्रामीणों का आक्रोश फिलहाल ग्रामीणों की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है। बताया जाता है कि चुहड़ी पंचायत के रतनपुरा गांव स्थित धार्मिक स्थल में रविवार की सुबह सुई चुभाकर रखा अंडा देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। पूरे गांव मे यह खबर आग की तरह फैल गयी। एक-एक कर सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुटने लगी। ग्रामीणों की शिकायत पर डा...