रामपुर, अप्रैल 19 -- रामपुर। धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ और ग्रामीण के साथ मारपीट कर आग लगाने के मामले में पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति की तहरीर पर युवती समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के दबका गांव में शनिवार की शाम एक युवती ने धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ कर एक बुजुर्ग के साथ मारपीट की थी। जब लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवती ने धार्मिक किताबों और कुछ चादर में आग लगा दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और थाने ले आईं। अब पुलिस ने ग्रामीण महबूब अली की तहरीर पर आरोपी हलीमा खान उर्फ यशोदा, अजीम और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- मौलवी समेत दो पर धार्मिक स्थल में दुष्कर्म का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...