धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, आक्रोश
गंगापार, जून 21 -- एक धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। यह घटना घूरपुर थाना क्षेत्र के छोटी कांटी गांव की है। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम गांव के ही शिवाजी नया ट्रैक्टर खरीद कर ले आए और धार्मिक स्थल पहुंचे तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। इस घटना से गांव में सनसनी फ़ैल गई। रविवार को सुबह ग्रामीणों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने घूरपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अतुल मिश्र ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर जल्दबाजी में कार्रवाई की। हालांकि, छोटी कांटी गांव के दो लोगों के बीच धार्मिक स्थल के सामने की भूमि पर वर्चस्व को लेकर अनबन भी चल रही है। घटना स्थल पर पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान दोनों पक्ष मौजूद रहे। पुलिस ने तत्काल मामले में कार्रवाई कर धार्मिक स्थल में पहले जैसी स्थिति बहाल करा दी जिससे लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.