धार्मिक स्थल में छेड़छाड़ के विरोध पर युवक को चाकू मारा
बागपत, मई 18 -- बड़ौत। छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित धार्मिक स्थल में पूजा करने आई महिला श्रद्धालुओं के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की। एक युवक ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने चाकुओं से हमला कर युवक को घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। छपरौली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले गौरव ने बताया कि वह सोमवार को धार्मिक स्थल गया था। इस दौरान दूसरे गांव के कुछ युवक मंदिर परिसर में पहुंचे और महिलाओं व युवतियों के साथ अभद्रता करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके मुंह पर चाकू से वार किया गया, जबकि सिर पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। धार्मिक स्थल में मौजूद श्रद्धालुओं ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। इस बीच आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर तमंचा लहराते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.