फरीदाबाद, मार्च 11 -- पलवल, संवाददाता । सदर थाना क्षेत्र के गांव टीकरी ब्राह्मण में देर रात एक धार्मिक स्थल में किसी शरारती तत्व ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे अंदर हल्की आग लग गई। वहां मौजूद लोगों ने आग पर तुरंत काबू पा लिया। इस घटना के बाद तनाव होने के बाद पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने कुछ नामजद सहित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अपराध शाखा और साइबर सेल को भी जांच टीम में शामिल कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक बीती देर रात करीब 1: 30 बजे टीकरी ब्राह्मण गांव स्थित एक धार्मिक स्थल में ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर आग लगा दी गई। जैसे ही आग लगी उसके अंदर सो रहे लोगों की नींद टूट गई। उन्होंने आग फैलने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। आग का पता चलने पर वहां लोग जमा हो गए। इस मामले की सू...