फरीदाबाद, मार्च 12 -- पलवल, संवाददाता । सदर थाना क्षेत्र के गांव टीकरी ब्राह्मण में धार्मिक स्थल में आग लगाने के मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।इसके लिए टीम भी गठित की गई है। अभी तक पुलिस की ओर से इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की जानकारीनहीं दी गई। पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों से शांति बनाए रखने के लिए संपर्क में है और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।आग लगाने की वारदात को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों की पहचान के लिए पुलिस अपने मुखबिर तंत्र का भी सहारा ले रही है, लेकिन अभी तक आरोपियों का कुछ पता नहीं चल सका है। हालांकि, राहत की बात यह है कि गांव में इस घटना के बाद से शांति बनी हुई है। पुलिस अधिकारी लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कररहे हैं।बता दें कि 10 मार्च की देर रात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.