आगरा, मई 11 -- एमजी रोड पर बीच सड़क पर बने धार्मिक स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर दायर वाद में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 21 जुलाई नियत की है। वहीं, इस मामले में डीएम, नगर आयुक्त, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता को विपक्षी बनाया गया था। विपक्षियों को पिछली तारीख पर समन जारी किए गए थे। प्रार्थी अजय तोमर ने वरिष्ठ अधिवक्ता शिव आधार सिंह तोमर के माध्यम से 10 अप्रैल 26 को वाद प्रस्तुत कर आरोप लगाया था कि धाार्मिक स्थल सरकारी जमीन पर बने हैं। इनकी वजह से यातायात बाधित हो रहा है और कई हादसे भी हो चुके हैं। इसलिए जनहित में इसे हटाया जाना जरूरी है। प्रार्थी के अधिवक्ता शिव आधार सिंह तोमर ने बताया कि पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने की वजह से 11 मई को मामले में अगली तारीख नियत कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...