छपरा, दिसम्बर 14 -- चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार 2 - रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के अजमेर में मां दुर्गा के चोरी गए आभूषण के क्षतिग्रस्त शीशे छपरा, हमारे संवाददाता। शहर से सटे रिविलगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 21, अजमेर गंज स्थित धार्मिक स्थल के परिसर में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने प्रतिमा को खंडित कर उस पर सजे आभूषणों की चोरी कर ली और फरार हो गए। पुलिस के अनुसार यह घटना सिर्फ चोरी के उद्देश्य से की गई है। रविवार सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो प्रतिमा को खंडित अवस्था में देखकर स्तब्ध रह गए। तोड़फोड़ और चोरी की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना रिविलगंज थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.