बस्ती, जून 14 -- बस्ती। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के ग्राम सभा पोखरा बाजार स्थित मनोरमा नदी तट पर स्थित धार्मिक स्थल पर अराजकतत्वों द्वारा प्रतिमा खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कहते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों की जल्द पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...