रामपुर, अगस्त 18 -- रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ कर धार्मिक किताबों में आग लगाने के मामले में पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोपी युवती और उसके साथी के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है। पुलिस ने चार्जशीट लगाकर कोर्ट में दाखिल की है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के दबका गांव निवासी महबूब अली ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया था कि कि गांव में ही एक बड़ा धार्मिक स्थल है। इस धार्मिक स्थल पर एक युवती अपने कुछ साथियों के साथ पहुंची और धर्म को लेकर अपशब्द बोलने लगी। गाली-गलौज कर धार्मिक स्थल के दरवाजे पर ईंट मारकर तोड़ दिया था। आरोप लगाया कि युवती ने धार्मिक स्थल के अंदर रखी अलमारी से धार्मिक किताब और एक झंडे में आग लगा दी थीं। विरोध करने पर जगह-जगह थूंकने लगी थीं। इस दौरान युवती ने एक ग्रामीण के साथ मारपीट की गई थी। पुलिस ने इस मामले...