अलीगढ़, मार्च 13 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल कस्बा में जेपी पेट्रोल पंप के पीछे रावड़ी क्षेत्र में स्थित दो प्राचीन मजारों को कुछ शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए मजारों की मरम्मत कराकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम कराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलुआ खां पुत्र शमशेर खां ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि जेपी पेट्रोल पंप के पीछे रावड़ी के जंगल में बनी दो मजारें काफी प्राचीन हैं और कई वर्षों से उनका परिवार इनकी देखरेख करता आ रहा है। गुरुवार सुबह जब समुदाय के लोग इबादत के लिए वहां पहुंचे तो दोनों मजारें क्षतिग्रस्त अवस्था में मिलीं। इसकी सूचना तुरंत मजार के सूफी तथा पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। कलुआ खां के अनुसार, बुधवार रात क...