धार्मिक स्थल को ढहाने के बाद चौकसी बरत रही पुलिस
बदायूं, जून 13 -- थाना क्षेत्र के गांव चतुरी नगला में ग्राम सभा की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर बनवाए गए हॉल में नई परंपरा डाले जाने के बाद विवाद शुरू हो गया था। उस हॉल में नमाज पढ़वाने के साथ ही उसको मस्जिद का रूप दिया गया तो ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। नई परंपरा डालने वाले दूसरे समुदाय के लोगों के खिलाफ ग्राम प्रधान से लेकर वहां के तमाम ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक के अधिकारियों से शिकायत की तो गुरूवार को एसडीएम की मौजूदगी में उस विवादित हॉल को बुलडोजर से गिरा दिया गया। गांव में तनाव की स्थिति न बने इसलिए पुलिस अब पूरी तरह से निगरानी कर रही है। पुलिस ने गांव में गश्त करते हुए चेतावनी भी जारी की। यह भी पढ़ें- ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा कर बनाये धार्मिक स्थल पर चला बुलडोजरविवाद की शुरुआत कादरचौक क्षेत्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.