बागपत, जून 20 -- बागपत। नगर की गुराना रोड स्थित कमला नगर मोहल्ले में शुक्रवार को लोगों ने धार्मिक स्थल के सामने धरना दिया। लोगों ने इबादत के दौरान एक वर्ग के लोगों पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया। धरना दे रहे लोगों ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर कार्रवाई का दिया आश्वासन। मोहल्ला कमलानगर की रहने वाली संजना, कामिनी, बबीता, गीता, दीपक, तरुण, सोनिया, प्रदीप, हरेंद्र, सुरेंद्र, दीपक, पांचाल, अरविंद, नीरज आदि ने बताया कि दूसरे वर्ग के लोगों ने मोहल्ले में एक मकान को धार्मिक स्थल बताकर इबादत करना शुरू कर रखा है। आए दिन धार्मिक स्थल में लोगों की भीड़ जमा होती है। आरोप है कि ये लोग अक्सर गाली गलौज करते हैं। विरोध करने पर मारपीट की कोशिश कर चुके हैं। उन्हें मोहल्ला छोड़कर जाने का दबाव...