रुद्रपुर, मार्च 2 -- किच्छा, संवाददाता। रविवार रात महाराणा प्रताप चौक के निकट हल्द्वानी रोड स्थित एक धार्मिक स्थल के गेट के सामने मांस के टुकड़े मिलने से हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही सीओ और कोतवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मंदिर के सामने स्थित दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर एक कुत्ते को वहां उल्टी करते देखा गया। यह जानकारी मिलने के बाद लोग शांत हो गये और पुलिस ने राहत की सांस ली। रविवार रात लगभग दस बजे धार्मिक स्थल के गेट के सामने मांस के कुछ टुकड़े सड़क पर पड़े देखे गए। इसकी सूचना मिलते ही हिन्दूवादी संगठन व अन्य लोग वहां जमा होने लगे। हिंदूवादी संगठनों ने अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाल प्रकाश सिंह दानू पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों को जांच का भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.