धार्मिक स्थल के पास बाजा बजाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े
बगहा, अप्रैल 18 -- मैनाटाड़। पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के मझरिया गांव में धार्मिक स्थल के पास बारात का बाजा बजाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये। सूचना पर आठ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देख डीएम तरनजोत सिंह, एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन, एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा, एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर राजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया। मौके से 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को बख्सा नहीं जाएगा। दोनों पक्षों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रही है। गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.