धार्मिक स्थल की सैर के बहाने पीड़िता को अमरोहा लाया CRPF का सिपाही, फॉर्म हाउस में गैंगरेप
हसनपुरा (अमरोहा), सितम्बर 24 -- अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र स्थित फार्म हाउस में हरियाणा से आई महिला गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला ने यूपी पुलिस के दरोगा और मुख्य आरक्षी के साथ सीआरपीएफ इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल पर उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर बुधवार को हसनपुर थाने में चारों के खिलाफ बीएनएस की धारा 70(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हरियाणा के फतेहाबाद निवासी पीड़िता का कहना है कि 20 सितंबर को उसकी परिचित महिला ने उसे कॉल कर बताया था कि सीआरपीएफ में तैनात हेड कांस्टेबल मोहित उसे अमरोहा के धार्मिक स्थलों की सैर करा देगा। अगले दिन युवती सोनीपत में मोहित से मिली। इसके बाद दोनों मेरठ पहुंचे, जहां मोहित ने अपने सीआरपीएफ निरीक्षक लालाराम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.