मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर। मनियारी थाना क्षेत्र के सोनबरसा में रविवार को धार्मिक स्थल की भूमि मापी कुढ़नी सीओ के नेतृत्व में की गई। इसमें दो समुदाय विशेष की जमीन है, जो अपने कागजात के साथ वहां पर पहुंचे हुए थे। चार अमीन लगाए गए थे। बीते 29 अप्रैल को एक पक्ष के द्वारा धार्मिक स्थल की घेराबंदी करने पर दूसरे पक्ष से विवाद उत्पन्न हो गया था। उसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी और मनियारी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर विवाद को शांत कराया और उसी दिन एसडीओ ने 10 मई को धार्मिक स्थल का सीमांकन करने का निर्देश कुढ़नी सीओ को दिया था। यह भी पढ़ें- तारापुर बाईपास निर्माण को लेकर आज से शुरू होगा सर्वे-सीमांकन कार्य सीओ ने बताया कि मापी की रिपोर्ट अनुमंडल पदाधिकारी के यहां सौंपी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...