मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- साहेबगंज। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 26 जगदीशपुर में होली की रात असामाजिक तत्वों ने एक धार्मिक स्थल की दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश शर्मा और थानेदार सुनील कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने जनप्रतिनिधियों और दोनों गुटों के लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की। नगर परिषद के उपसभापति मो. अलाउद्दीन, रहमत अली, मुखिया जितेंद्र भगत, जदयू के प्रदेश महासचिव मो. कलीम सहित अन्य लोगों ने मिलकर मामले को सुलझा लिया, फिलहाल गांव में पुलिस कैंप कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.