लोहरदगा, जून 29 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड स्थित बस्ती की धार्मिक और सार्वजनिक उपयोग की जमीन के कथित अवैध दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के प्रयास को लेकर सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों ने कैरो दुर्गा बाड़ी में बैठक कर मामले की निंदा की। कैरो थाना और अंचल कार्यालय को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, हाल सर्वे खाता संख्या-479, प्लॉट संख्या-3975, रकबा 12 एकड़ की भूमि पर वर्षों से रामनवमी मेला, जिउतिया जतरा और ज्येष्ठ जतरा का आयोजन होता आ रहा है। भूमि के एक हिस्से में साप्ताहिक बाजार भी लगता है। देवी मंडप के नाम से संबंधित अभिलेख भी उपलब्ध हैं。

आरोप आरोप है कि कैरो निवासी नरेश साहू, पिता स्व बालो साहू ने वर्ष 1964 में कृष्ण कुमार बिड़ला के नाम पर बने विक्रय हुकूमनामा के आधार पर उक...