नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। तुगलकाबाद इलाके में बुधवार को हनुमान जयंती के अवसर पर शोभायात्रा के दौरान धार्मिक स्थल की टीन शेड पर चढ़कर झंडा लहराने की घटना सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है। इलाके से एक धार्मिक शोभायात्रा गुजर रही थी। इसी दौरान कुछ युवक पास स्थित एक धार्मिक स्थल की टीन शेड पर चढ़ गए और वहां झंडा लहराने लगे। इस हरकत को देख स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। मोटरसाइकिल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए दोनों युवकों को टीन शेड से नीचे उतारा और हिरासत में ले लिया।घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.