मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र के सोनबरसा साह में धार्मिक स्थल पर चहारदीवारी बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच बीते 31 दिसंबर को विवाद हो गया था। इसकी शिकायत के बाद शनिवार को कुढ़नी सीओ अनिल कुमार संतोषी और मनियारी थानाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने पुलिस बल के साथ विवादित स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद दोनों पक्ष के साथ बैठक की। इस दौरान दोनों ओर से अपने-अपने दावे का आवेदन सौंपा गया। सीओ ने कहा कि एक सप्ताह में विवाद को सुलझा लिया जाएगा। तबतक निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है। मौके पर पंचायत के मुखिया मो. गुलाम रसूल, बबलू ठाकुर, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, मिंटू केसरी, दिलीप कुमार ठाकुर, जगदेव सहनी, मो. मोसीम, मो. रुस्तम, हुसेनी बैठा, मो. फिरोज आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.