आगरा, अप्रैल 10 -- एमजी रोड पर बीच सड़क पर बने धार्मिक स्थल का मामला कोर्ट में पहुंचा है। प्रार्थी द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए अदालत में वाद दायर किया गया है। अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन स्वेत्सा चन्द्रा ने विपक्षी डीएम, नगर आयुक्त, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता को समन जारी करने के आदेश दिए। मामले की अगली सुनवाई 11 मई को होगी। प्रार्थी अजय तोमर ने वरिष्ठ अधिवक्ता शिव आधार सिंह तोमर के माध्यम से प्रस्तुत वाद में आरोप है कि धाार्मिक स्थल सरकारी जमीन पर बने हैं। इस वजह से यातायात बाधित हो रहा है और कई हादसे भी हो चुके हैं, इसलिए जनहित में इसे हटाया जाना जरूरी है। अन्य जिलों में भी कार्रवाई हो रही है, लेकिन आगरा में संबंधित अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे पहले अजय तोमर ने अपने अधिवक्ता से 19 जनवरी को कार्रवाई के लिए धारा 80 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.