खगडि़या, मार्च 12 -- खगड़िया। नगर संवाददाता नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ-साथ धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में भी लगातार पहल की जा रही है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 15 अंतर्गत दाननगर स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में करीब सात लाख रुपये की लागत से फेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे परिसर में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। माँ दुर्गा मंदिर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। लंबे समय से मंदिर परिसर में पक्के फर्श की कमी के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.