भदोही, जनवरी 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नए वर्ष का पहला दिन गुरुवार को लोगों ने खास उत्साह के साथ मनाया। पहले दिन ही खिली धूप ने लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत दी। वहीं सुबह नौ बजे धूप खिलने से लोग गर्म कपड़ों को निकालने लगे। नए साल का पहला दिन लोग यादगार बनाने में लगे रहे। हर तरफ उत्साह और उमंग देखने को मिला। सजावट और गिफ्ट की दुकानों पर युवक-युवतियां उमड़ी रहीं। मोबाइल पर मैसेज और फोन कर एकदूसरे को लोग विश करते रहे। सुबह होते ही लोगों का एकदूसरे से मिलना जुलना शुरु हो गया। हर तरफ हैप्पी न्यू ईयर ही सुनाई दिया। कहीं ईश्वर को नमन किया गया, तो कहीं डांस, गीतों की धूम मचाई गई। देर शाम तक हर तरफ जश्न का सिलसिला जारी रहा। बाहें पसार लोगों ने नए वर्ष का तहेदिल से स्वागत किया। हर व्यक्ति अपने अंदाज में नया साल मनाने में लगा रहा। बड़े-बुजुर्गों का आश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.