नोएडा, मार्च 21 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। ईद के मौके पर शनिवार को जिले के सभी हिस्से में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से सख्त रही। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर नजर आया। प्रमुख मस्जिदों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि ईद की नमाज के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए थे। सुबह से ही पुलिसकर्मी अपने-अपने तैनाती स्थलों पर मौजूद रहे और लोगों को व्यवस्थित तरीके से नमाज अदा करने में सहयोग किया। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.