धार्मिक स्थलों के आसपास मांस की दुकानें बंद कराने की मांग
कन्नौज, जून 3 -- गुरसहायगंज। नगर के धार्मिक स्थलों के आसपास संचालित मीट, मछली एवं मांस की दुकानों को बंद कराने की मांग उठी है। ग्राम खाड़ेदेवर निवासी रजाउल अली ने नगर पालिका ईओ को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास मांस विक्रय से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं तथा स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी पैदा हो रही हैं। उन्होंने अवैध रूप से संचालित दुकानों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ईओ अनिल कुमार ने बताया कि नियमों के विरुद्ध संचालित दुकानों की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.